सीबीगंज। पंजाब से अवैध शराब लेकर बिहार जा रहे मिनी ट्रक को पकड़कर पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसके दो साथी भाग निकलेे। ट्रक में पंजाब के ब्रांड की 50 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई है।
सीबीगंज पुलिस ने रविवार देर रात बड़ा बाईपास पर परधौली गांव के पास पंजाब के रजिस्ट्रेशन नंबर के एक मिनी ट्रक को रोककर तलाशी ली तो उसमें से ग्रांड अफेयर ब्रांड की 50 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। ट्रक में सवार पंजाब के थाना आनंदपुर साहिब के गांव वासुवाला निवासी गोल्डी पुत्र सरवन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया मगर उसका साथी संजय कुमार और ट्रक मालिक भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने गोल्डी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सोमवार को उसे जेल भेज दिया। उधर, थाने में चर्चा रही कि मिनी ट्रक से 80 पेटी शराब बरामद की गई थी मगर पुलिस ने लिखापढ़ी में सिर्फ 50 पेटी की बरामदगी दिखाई।