फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जंक्शन पर पांच रुपये में मिलेगा एक लीटर ठंडा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जंक्शन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक से चार तक दो-दो वाटर वेंडिंग मशीनें लगाने का काम पूरा हो गया है। इन मशीनों से यात्री पांच रुपये में एक लीटर ठंडा पानी ले सकेंगे। प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर दो मशीनें चालू कर दी गई हैं। अन्य मशीनें भी जल्द शुरू हो जाएंगी। अपनी बोतल में पानी लेने पर पांच और मय बोतल पानी लेने पर 10 रुपये चुकाने होंगे।
विज्ञापन

जंक्शन पर रोजाना 30-32 हजार यात्रियों आवागमन होता है। पेयजल की व्यवस्था नहीं होने से उनको भटकना पड़ता था। एक लीटर रेल नीर के लिए 15 रुपये देने पड़ते थे। वेंडर भी बोतलबंद पानी के लिए 15 के स्थान पर 20 रुपये वसूलते थे। यात्रियों को इससे निजात दिलाने के लिए रेलवे ने पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर निजी फर्म से अनुबंध किया है।
निजी फर्म ने चारों प्लेटफाॅर्मों पर दो-दो वाटर वेंडिंग मशीनें लगाई हैं। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि ट्रेनों के जनरल कोचों में भी यात्रियों को आसानी से शीतल पेयजल मुहैया कराने पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें