फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के एक लाख 44 हजार परिवारों को मिलेगी दिसंबर तक टैक्स में छूट

विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

निगम ने जलकर, गृहकर एवं सीवरकर के लिए टैक्सों में अलग-अलग छूट का किया प्रावधान
विज्ञापन

मई-जून-जुलाई में 10 प्रतिशत, अगस्त-सितंबर व अक्तूबर में 7.5 प्रतिशत और नवंबर-दिसंबर में 5 प्रतिशत मिलेगी छूट
निगम बोर्ड पार्षदों के निवेदन पर नगर आयुक्त ने आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखने की दी स्वीकृति

बरेली। लॉकडाउन के बीच आम लोगों की परेशानियों को देखते हुए नगर निगम ने अब जनता से वसूले जाने वाले विभिन्न टैक्सों में छूट देने का फैसला किया है। इसके तहत जलकर, गृहकर और सीवर आदि करों में दिसंबर तक अलग-अलग महीनों में पांच से दस प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। निगम कार्यकारिणी समिति के सदस्यों ने इस संबंध में पिछले दिनों नगर आयुक्त और महापौर को पत्र लिखकर निवेदन किया था। इसे स्वीकार करते हुए नगर आयुक्त ने शुक्रवार को इस संबंध में अपनी स्वीकृति दे दी। बैठक में प्रस्ताव पर अनुमोदन के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

कर निर्धारण अधिकारी ललितेश सक्सेना ने बताया कि नगर आयुक्त अभिषेक आनंद के इस आदेश के बाद अब शहर के एक लाख 44 हजार परिवारों को दिसंबर तक टैक्स में छूट मिलेगी। इसके तहत जलकर, गृहकर और सीवर के टैक्स में मई, जून व जुलाई में 10 प्रतिशत, अगस्त सितंबर ओर अक्तूबर में 7.5 प्रतिशत व नवंबर-दिसंबर में 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। बताया कि पिछले दिनों इस संबंध में निगम पार्षद सतीश चंद्र कातिब व शशि सक्सेना ने नगर आयुक्त अभिषेक आनंद व मेयर उमेश गौतम को इस बाबत पत्र लिखकर निवेदन भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें