फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो पक्षों में मारपीट में एक घायल, प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
भमोरा। रंजिश के चलते दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। इसमें धारदार हथियार लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव हजरतपुर निवासी पप्पू अली ने बताया कि सोमवार सुबह जब उनका भाई बाबू अपने घर के दरवाजे पर खड़ा था। किसी दौरान गांव निवासी इन्कार पुत्र नौसे अली, आदिल पुत्र इसरार के साथ अमन व अजीम पुत्र इन्कार ने पूर्व में हुई लड़ाई की रंजिश मानते हुए लाठी-डंडे व धारदार हथियारों से भाई पर हमला कर दिया। इसके बाद घर में घुुसकर पिटाई कर भाई को गंभीर घायल कर दिया। थाना पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए सीएचसी भमोरा भेजा, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें