फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक संक्रमित की मौत, आरएएफ जवान समेत 187 और मिले संक्रमित

विज्ञापन
Corona - फोटो : demo photo
विज्ञापन

पुलिस, स्वास्थ्य और अन्य विभागों के कर्मचारियों में भी संक्रमण की पुष्टि

बरेली। कोरोना संक्रमण अब फिर से तेजी पकड़ने लगा है। बुधवार को जिले में 20 स्वास्थ्य कर्मियों समेत 187 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं, राजेंद्रनगर के 85 वर्षीय बुर्जुग की दिल्ली हाईवे स्थित कोविड एल-2 अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह कई दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे। दो दिन पहले ही कोविड अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

उधर, संक्रमितों में पुलिस लाइन में ठहरे आरएएफ के जवान समेत पुलिसकर्मी, एयरफोर्स का एक कर्मचारी, इफको के पांच कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। कर्मचारी नगर, मोहल्ला बक्सरिया, आवास धाम, भोजीपुरा के फरीदपुर गौंटिया, घंगोरा, इज्जतनगर, लाल फाटक, मेगा ड्रीम होम, इज्जनगर की लाल कॉलोनी, सुरेश शर्मा नगर, मढ़ीनाथ, प्रेम नगर, सिविल लाइंस, भुता, बंगला नंबर 44 कैंट, होटल एलए, रविंद्रनगर, जेल रोड, अहिरोला, फैजनगर, चौबारी, बल्लिया, जागृतिनगर, अशोक विहार, सीबीगंज, सुभाषनगर गली नंबर 2, राजीव कॉलोनी, सन सिटी बंगला नंबर 5, कोहाड़ापीर, हरुनगला सब्जी मंडी, स्पर्श अपार्टमेंट ग्रीन पार्क, आंवला, कीर्तिनगर, शास्त्रीनगर, नॉर्थ सिटी एक्सटेंशन, अलोकनगर, इंदिरानगर, मुंशीनगर, विशाल सिटी, जनकपुरी, बिथरी चैनपुर, आलमगीरी गंज में संक्रमित मिले हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों के अलावा मिलिट्री हॉस्पिटल में भी संक्रमित मिले हैं। ग्रीन पार्क और सीएचसी बहेड़ी में पांच-पांच लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें