मुहम्मदाबाद स्थित यूसुफपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा पकड़ी गई बोरियों में भरा जलजीव घोंघा।
- फोटो : अमर उजाला।
बरेली। पितांबरपुर स्टेशन पर चले चेकिंग अभियान में दिव्यांग और महिला कोच में कब्जा जमाए यात्रियों को उतारकर उनसे जुर्माना वसूला गया। पांच घंटे तक चली चेकिंग में ढाई सौ यात्रियों से करीब एक लाख रुपये जुर्माना वसूला। सुबह छह बजे सीआईटी बीए खान, राजीव यादव, विनोद सोनकर, गोपाल शर्मा आदि ने पितांबरपुर स्टेशन पर बेटिकट यात्रियों के खिलाफ अभियान शुरू किया। टीम ने पंजाब मेल, किसान एक्सप्रेस, राज्यरानी एक्सप्रेस, गुवाहाटी एक्सप्रेस, त्रिवेणी एक्सप्रेस, मुगलसराय एक्सप्रेस, हिमगिरि एक्सप्रेस, गुवाहाटी एक्सप्रेस (अप) हिमगिरि एक्सप्रेस समेत एक दर्जन से अधिक ट्रेनों को चेक किया। कई ट्रेनों में दिव्यांग और महिला कोच में बैठे यात्रियों को उतारकर जुर्माना वसूला गया। स्लीपर कोच में सिविल ड्रेस में साधारण टिकट धारक पुलिस कर्मियों को भी चार्ज किया गया। दोपहर दो बजे तक चली चेकिंग में ढाई सौ यात्रियों से करीब एक लाख रुपये वसूले गए।