फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र से आए सवा सौ मजदूरों को स्कूलों में किया क्वारंटीन

विज्ञापन
Corona rajasthan - फोटो : PTI
विज्ञापन

गोरखपुर, रायबरेली समेत कई जिलों के हैं मजदूर
विज्ञापन

दोपहर में सूचना मिलने के बाद शुरू हो गई थी तैयारी

बरेली। लॉकडाउन के दौरान मजदूर संसाधनों की कमी के कारण पैदल ही अपने घरों की तरफ निकल पड़े हैं। शहर से गुजरने वाले ऐसे तमाम मजदूरों की स्क्रीनिंग कर उन्हें क्वारंटीन किया जा रहा है। शनिवार को इज्जतनगर पुलिस को महाराष्ट्र से करीब डेढ़ सौ मजदूरों के आने की सूचना मिली तो तैयारी शुरू कर दी गई। देर शाम मजदूर पहुंचे तो उन्हें स्कूलों में क्वारंटीन कर दिया गया। गोरखपुर, रायबरेली और अन्य जिलों के इन मजदूरों को स्क्रीनिंग के बाद ही उनके घर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

मुंबई से आए बिहारीपुर के युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और पुलिस सक्रिय हो गई है। महाराष्ट्र से आने वाले मजदूरों की शहर से गुजरने पर स्क्रीनिंग की जा रही है। शनिवार को इज्जतनगर पुलिस को बैरियर वन क्षेत्र के नगरिया परीक्षित गांव में महाराष्ट्र से मजदूरों के आने की सूचना मिली तो उनकी स्क्रीनिंग और क्वारंटीन करने की तैयारियां शुरू कर दी गईं। रास्ते पर बैरीकेडिंग करके पुलिस बल तैनात कर दिया गया। देर शाम करीब सवा सौ मजदूरों के पहुंचने पर पुलिस ने नगरिया परीक्षित के सरकारी स्कूल और सीबीगंज रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में क्वारंटीन करा दिया। स्क्रीनिंग होने के बाद उन्हें घर भेजा जाएगा। मजदूरों में महिलाएं भी हैं। उन्होंने बताया की रास्ते में कुछ जगह ट्रक वालों ने मदद की, लेकिन ज्यादातर सफर पैदल ही करना पड़ा। बताया कि पीछे अभी करीब 30 और साथी मजदूर हैं, जो देर रात तक पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें