फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लाजपतनगर में एक फुट पानी, किला छावनी में अब भी कई कॉलोनियों में जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। किला नदी का जलस्तर बढ़ने से लाजपतनगर में एक फुट पानी भर गया है। कीचड़, लार्वा, मच्छर व बदबू से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। किला छावनी क्षेत्र के कई मोहल्लों में अब भी पानी भरा हुआ है। नगर निगम की तरफ से पानी निकालने के लिए पंपिंग मशीनें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

कर्मचारीनगर के लाजपतनगर में छह दिन से जलभराव है। यहां के राधिका एन्क्लेव, साईं वाटिका, कृष्णा वाटिका, केसर वाटिका में भी जलभराव बना हुआ है। लाजपतनगर में पानी कम होकर घरों के पोर्टिको से निकलकर सड़क पर आ गया है। यहां सड़क पर एक फुट पानी भरा हुआ है। नगर निगम की तरफ से पाइप के जरिये पानी निकालकर प्रेमनगर के नाले में डाला जा रहा है, लेकिन वाहनों की आवाजाही से काम बार-बार बाधित हो रहा है।
जहां जलनिकासी हो जा रही है, वहां निचले हिस्से में काई, जलकुंभी, घास, मिट्टी बच रही है। धूप और तेज गर्मी के बीच उससे उठने वाली दुर्गंध लोगों को परेशान कर रही है। अभी भी कॉलोनी के गेट पर डटे मोहल्ले वाले अपने घरों की रखवाली कर रहे हैं। परिवार को रिश्तेदारों के घर या होटलों में रखे हुए हैं।
विज्ञापन

किला छावनी क्षेत्र में 12 बीघा, लीचीबाग, नरकुलागंज, बाकरगंज में जलभराव बना हुआ है। यहां पर अभी लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त है। महिलाओं, बच्चों व पुरुषों को काफी परेशानियां हो रही हैं।
वर्जन
किला नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण ही जलभराव की समस्या बनी हुई है। इसका बहुत बड़ा कारण नदी किनारे गलत तरीके से भवनों का निर्माण भी है। यह सब नदी का ही क्षेत्र था। जलस्तर बढ़ने पर नदी किनारों तक फैलती थी। अब पानी कॉलोनियाें में भर रहा है। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें