फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक की मौत, छह मासूमों सहित 159 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रविवार को सौ के भीतर सिमटा कोरोना संक्रमण सोमवार को फिर डेढ़ सौ का आंकड़ा पार कर गया। सोमवार को 159 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें छह मासूमों समेत एक ही परिवार के पांच सदस्य शामिल हैं। फतेहगंज पश्चिमी सीएचसी की एक महिला डॉक्टर भी पॉजिटिव मिली हैं। उधर, बीते दिनों संक्रमित मिले एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार के परिवार की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उधर, इज्जतनगर की टेलीफोन कॉलोनी के रहने वाले 60 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग की मौत हो गई। उनका कोविड एल-3 अस्पताल में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

सोमवार को मिली रिपोर्ट में नकटिया, स्टेडियम रोड, सुभाषनगर, एयरफोर्स कॉलोनी और बहेड़ी के रहने वाले छह बच्चों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा सिरौली, बिथरी, शेरगढ़, चौधरी रोड, सिविल लाइंस, अनुपम नगर, रतनुपरी, शुगर मिल, मढ़ीनाथ, कांधरपुर, सीपीबी मार्ग कैंट, मिलिट्री अस्पताल, केशवपुरम, नॉर्थ सिटी, सैनिक कॉलोनी, सुरेश शर्मा नगर, प्रेमनगर, कटघर, आलोक नगर, मुंशीनगर, राजेंद्रनगर, सुभाषनगर, बिहारी पुर, जोगी नवादा, दुर्गा नगर, करगैना, कटरा चांद खां, शांति विहार, अवध कॉलोनी, रामनगर, आंवला, ठिरिया खेतल, चनहेटा, गुलमोहर, खुली, राजीव कॉलोनी, जनकपुरी, गोल्डन सनराइज कॉलोनी, स्टेडियम रोड, कर्मचारी नगर, दूल्हे मियां की मजार, सीबीगंज, इनकम टैक्स कॉलोनी, मठ लक्ष्मीपुर, झोलीघाट, कुर्मांचल नगर, मझगवा, मेगा ड्रीम कॉलोनी, स्वाले नगर, फरीदपुर, छोटी बमनपुरी, तिलक कॉलोनी, गोपाल नगर, महानगर, नवादा रोड आदि इलाकों में संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें