फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्कूल में अनुपस्थित शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्योलड़िया। खंड शिक्षा अधिकारी भदपुरा विजय कुमार ने शनिवार को क्षेत्र के चार स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय खमरिया में सहायक अध्यापक संजय कुमार, राहुल कनौजिया अनुपस्थित मिले। साथ ही विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या कम रही। इसके बाद अनुपस्थित अध्यापकों का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। गया छात्र संख्या कम होने पर प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

इस तरह प्राथमिक विद्यालय जवेदा-जवेदी के निरीक्षण के दौरान इंचार्ज प्रधानाध्यापक श्रीपाल एवं स्टाफ ने छात्र-छात्राओं की छुट्टी जल्दी कर दी। मुख्यमंत्री का सजीव प्रसारण विद्यालय के बच्चों को नहीं दिखाया। इसको लेकर बीईओ ने समस्त स्टाफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उच्च प्राथमिक विद्यालय क्योलड़िया के निरीक्षण में सब कुछ सही मिला। इसके बाद बीईओ ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय का निरीक्षण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें