फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुलसाने लगी गर्मी... 40 डिग्री पहुंचा पारा

विज्ञापन
demo photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार दो दिन और आफत फिर राहत के आसार

बरेली। पिछले माह सामान्य से कम दर्ज हो रहा तापमान अब उछाल दर्ज करा रहा है। तापमान सोमवार को 40 डिग्री सेल्सियस के करीब जा पहुंचा। तापमान बढ़ने से झुलसाने वाली गर्मी पड़ी और लोग बेहाल रहे। मौसम विभाग ने अगले दो दिन और तेज धूप होने की आशंका जताई है। इसके बाद ही राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक पिछले दिनों हुई बारिश के बाद वातावरण में नमी का स्तर बढ़ा था। अचानक हवाओं की दिशा पूर्व उत्तर पूर्व होने से बादलों का जमावड़ा थमा और तेज धूप हुई। नमी और धूप के मेल से चिपचिपी गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। उधर, आसमान साफ होने से तापमान में हो रही बढ़त लोगों को बेतहाशा गर्मी का एहसास करा रही है। उन्होंने दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ हावी होने के आसार जताए हैं। जिसके असर से बादल मंडराने और अनुकूल माहौल होने पर हल्की तेज बारिश की उम्मीद है। सोमवार को तापमान अधिकतम 39.9 डिग्री और न्यूनतम 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें