फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जरपा मोहनपुर गांव की सड़क के लिए एक करोड़ 49 लाख रुपये स्वीकृत

Fri, 11 Sep 2026 03:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। जरपा मोहनपुर गांव तक जाने वाली बदहाल सड़क के निर्माण के लिए एक करोड़ 49 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। ग्रामीण लंबे समय से पक्की सड़क की मांग कर रहे थे। बरसात में गड्ढों और जलभराव से आवागमन में बड़ी परेशानी होती थी। सड़क निर्माण न होने से नाराज ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार भी किया था। इस बहिष्कार के बाद प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस ओर गया। जमीन संबंधी अड़चनें भी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप से दूर हुईं। विधायक डॉ. एमपी आर्य ने बताया कि बारिश के बाद सड़क का गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराया जाएगा। एसडीएम सचिन कुमार ने बताया कि सड़क को कार्ययोजना में शामिल कर लिया गया है। बारिश का समय है। अभी निर्माण संभव नहीं है। बारिश के बाद सड़क का निर्माण कराया जाएगा। सड़क के लिए धनराशि स्वीकृत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें