फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वतखोरी का मामला: बदायूं में एक सिपाही लाइन हाजिर, तीन को हटाया, एसएसपी अंकिता शर्मा ने की कार्रवाई

Wed, 23 Sep 2026 10:05 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली/बदायूं।

सार

बदायूं के इस्लामनगर थाने में अफीम तस्करों को आठ लाख रुपये लेकर छोड़ने के मामले में दोहरी जांच शुरू हो गई है। बदायूं एसएसपी अंकिता शर्मा ने एक सिपाही को लाइन हाजिर किया और तीन को हटा दिया है। सौदेबाजी की जांच सीओ बिल्सी से हटाकर एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह को सौंपी गई है। डीआईजी अजय कुमार साहनी ने पीलीभीत एएसपी नताशा गोयल को उच्च स्तरीय जांच का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
एसएसपी अंकिता शर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के इस्लामनगर थाने में बरेली के अफीम तस्करों को पकड़ने व आठ लाख रुपये लेकर छोड़ने के मामले में द्विस्तरीय कार्रवाई शुरू हो गई है। बदायूं एसएसपी अंकिता शर्मा ने इस्लामनगर थाने के एक सिपाही को लाइन हाजिर और तीन को हटा दिया है। वहीं सौदेबाजी की जांच सीओ बिल्सी से हटाकर एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह को सौंप दी है। डीआईजी ने उच्च स्तरीय जांच पीलीभीत एएसपी नताशा गोयल को सौंपी दी है। बड़ी कार्रवाई होना तय माना जा रहा है।

विज्ञापन


बदायूं एसएसपी ने सिपाही काले सिंह को थाना मुजरिया, कपिल कुमार को हजरतपुर और अनुज चौधरी को फैजगंज बेहटा थाने में भेजा है। डकैती मामले के बाद लाइन से भेजे गए सिपाही रितिक को दोबारा लाइन में बुला लिया गया है। इनके अलावा मामले की जांच सीओ बिल्सी आलोक सिद्धू से हटाकर एसपी सिटी को सौंपी है। 

यह भी पढ़ें- बरेली: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, प्रेमिका के पिता और भाई पर हत्या का आरोप
विज्ञापन


एसपी सिटी मामले से जुड़े आरोपों, पुलिसकर्मियों की भूमिका और तस्करों को पकड़े जाने के बाद उन्हें छोड़ने के आरोपों की विस्तृत जांच करेंगे। एसएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। फिर भी गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच एसपी सिटी को देकर जल्द रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

डीआईजी ने अलग से बैठाई जांच
बदायूं एसएसपी ने सीओ बिल्सी को जांच दी थी जिनके अधीन इस्लामनगर थाना है। ऐसे में जांच की प्रासंगिकता पर सवाल थे, तब एसएसपी ने एसपी सिटी को जांच दे दी। इधर डीआईजी ने इस बिंदु को ध्यान में रखकर बरेली या बदायूं के बजाय पीलीभीत की महिला अधिकारी को जांच दी है। डीआईजी अजय कुमार साहनी ने बताया कि कई तरह के इनपुट आए थे। पीलीभीत एएसपी नताशा गोयल को इस मामले में जांच देकर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें