एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि सीएम के कार्यक्रम में कई स्तर पर सुरक्षा रहेगी। सीएम के सुरक्षा दस्ते के अलावा पुलिस, पीएसी और पैरामिलिट्री भी अलग-अलग बिंदुओं पर तैनात रहेगी। यातायात बाधित नहीं रहेगा। केवल काफिला गुजरने के वक्त यातायात कुछ समय के लिए रोका जाएगा।
डीएम और एसएसपी ने की फोर्स की ब्रीफिंग
सीएम योगी के आने से पहले सुरक्षा व्यवस्था और विभिन्न कार्यों में तैनात होने वाले स्टाफ की ब्रीफिंग की गई। बरेली कॉलेज परिसर में डीएम शिवाकांत द्विवेदी, एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को ड्यूटी कार्ड सौंपकर जिम्मेदारी से काम करने की हिदायत दी। सभी को सतर्क रहते हुए ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान एसपी सिटी राहुल भाटी, एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल, एसपी क्राइम मुकेश कुमार, एसपी ट्रैफिक राममोहन सिंह आदि मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री के लिए दो सेफ हाउस बने
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला अस्पताल और बरेली कॉलेज मैदान में सेफ हाउस बनाया गया है। सीएमएस डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि प्रोटोकॉल के तहत पुलिस लाइन आगमन से लेकर वापस लौटने तक एंबुलेंस समेत सेफ हाउस में डॉक्टर, पैरामेडिकल और अन्य सहयोगी स्टाफ तैनात रहेंगे। मुख्यमंत्री का ब्लड ग्रुप एबी पॉजिटिव है, जो ब्लड बैंक में पर्याप्त मात्रा में मौजूद है।