फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ड्रोन वाला चोर समझकर युवक को पीटने के मामले में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमिका से मिलकर जाते वक्त युवक पर हो गया था हमला
विज्ञापन

सिरौली। चार दिन पूर्व ड्रोन वाला चोर समझकर युवक को पीटने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस वीडियो से पहचान कराकर अन्य आरोपियों की पहचान कर रही है।
बुधवार रात एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। रात दो बजे उसके घर से निकल रहा था। उधर, ड्रोन उड़ने की दहशत से अपने घरों की छतों पर रतजगा कर रहे लोगों ने उसे पकड़ लिया। चोर कहकर डंडे लेकर उसपर टूट पड़े। उक्त युवक अपने आप को निर्दोष बता रहा था, लेकिन भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर आई पुलिस बमुश्किल उसे अपने साथ थाने ले आई।
विज्ञापन

अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस अधिकारी हरकत में आ गए। उनके आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी नवीहसन को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अब पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर जगत सिंह ने बताया कि भीड़ द्वारा युवक को पुलिस के सुपुर्द करने के बजाए स्वयं कानून हाथ में लेकर मारपीट का मामला गंभीर है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। संवाद

छत पर सोने गई लड़की पर हमला, अफरा-तफरी

सिरौली। कस्बे में ड्रोन उड़ने के बाद चोरों के आने की अफवाहों ने लोगों का सुख-चैन ही छीन लिया है। शुक्रवार रात 12 बजे मोहल्ला कोऑटोला में एक घर में छत पर सोने पहुंची एक लड़की पर नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया। चीख-पुकार मचते ही अफरा-तफरी मच गई। बदमाश मौके से भाग निकले। दरअसल, रात में छत पर जब लड़की पहुंची तो वहां नकाबपोश बदमाशों ने उस पर झपट्टा मारा। चीखने की आवाज पर लोगों ने बदमाशों को दौड़ा लिया। सूचना पर गश्त पर मौजूद कोतवाल जगत सिंह मौके पर पहुंचे। आसपास बदमाशों को तलाश किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। इससे पूर्व बृहस्पतिवार की रात्रि मोहल्ला कश्यप में चोर गिरोह की आहट पर भी शोर मचा।
विज्ञापन


ड्रोन वाले चोर का मचा शोर, संदिग्ध पकड़ा
हाफिजगंज। गांव में ड्रोन वाले चोर का शोर मच गया। ग्रामीणों ने रात में घूम रहे एक संदिग्ध को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। शुक्रवार रात हाफिजगंज में उड़ते ड्रोन को लेकर रात 11 बजे लोग गश्त कर रहे थे। तभी हाफिजगंज बाइपास पर गुरुद्वारे के निकट एक व्यक्ति घूमता दिखाई दिया। लोगों ने उसे पकड़ लिया, जिसने अपना पता हैदराबाद बताया। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि पकड़ा गया ग्रामीण मानसिक बीमार प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही कानून हाथ में ले। कोई परेशानी है तो तुरंत सूचना दें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें