फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विदेश भेज कर महिला से डेढ़ लाख ठगे, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी दंपती पर ठगी के अलावा खुद को बेचने का लगाया आरोप
विज्ञापन

हाफिजगंज। नौकरी के नाम पर महिला को ओमान भेज कर डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। किसी तरह विदेश से देश आई महिला ने एसएसपी को शिकायतीपत्र देकर आरोपी दंपती पर खुद को बेचे जाने का भी आरोप लगाया। आदेश मिलने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना हाफिजगंज के एक कस्बा निवासी महिला ने बताया कि कस्बे के ही एक दंपती ने उनसे कहा कि ओमान देश में पैकिंग के लिए महिलाओं की जरूरत है। वहां काम के एवज में अच्छा वेतन दिया जाएगा। आरोपी दंपती के झांसे में आकर पीड़िता ने दो बार में डेढ़ लाख रुपये दे दिए। एक महीने पूर्व महिला को ओमान भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने बताया कि वहा एक अरबी व्यक्ति आया। उसे लेकर चला गया। एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उससे तैयार होकर मालिश करने के लिए कहने लगा। इसके बाद वह अपने परिजनों को सूचना देकर किसी तरह वहां से लौट आई। पीड़िता आरोपी दंपती के यहां पहुंचकर अपने रुपये मांगे और ठगी करने का विरोध किया, जिसके बाद आरोपी दंपती ने उसकी पिटाई कर कर दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें