फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एक एजेंसी पर 10 से 12 कार्यों का ठेका, मजदूरों की कमी से काम प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्षदों की शिकायत के बाद तैयार हो रही सूची, समय पर काम पूरा न करने वाली एजेंसियों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

बरेली। नगर निगम ने कई एजेंसियों को एक से अधिक कार्यों का ठेका दे दिया है। इन एजेंसियों के पास मजदूरों की संख्या कम है। इस वजह से काम प्रभावित हो रहा है।
कई एजेंसियां ऐसी भी हैं, जो काम हाथ में लेने के बाद अब टालमटोल कर रही हैं। बीते दिनों पार्षदों की शिकायत के बाद अब नगर निगम ने ऐसी एजेंसियों की सूची तैयार करने का काम शुरू किया है। समय पर काम पूरा न करने वाली एजेंसियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि दिसंबर तक हर हाल में 18 करोड़ के सभी विकास कार्य पूरे कर लिए जाएं। ऐसी फर्म जो अपने कार्यों को पूर्ण नहीं करती हैं, या जिन्होंने समयावधि में काम पूरा नहीं किया है। उनके खिलाफ अनुबंध निरस्तीकरण और जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें