मीरगंज/ फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के गांव धनेटा फाटक पर एक आरोपी को 10 मोबाइल फोन चार्जर के साथ ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक फतेहगंज पश्चिमी ने बताया कि 16 अगस्त को गांव धनेटा के अतुल गुप्ता अपना पार्सल लेने धनेटा फाटक आए थे। वह बाइक की डिग्गी में अपना पार्सल रख एक दुकान में चाय पीने लगे। तभी एक ब्यक्ति दिल्ली रोडवेज बस से धनेटा-फाटक पर उतर गया। बाइक की डिग्गी खोलकर उसका पार्सल चोरी कर लिया, लेकिन चोरी करते लोगों ने देख लिया और उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। उसने पूंछताछ में अपना नाम अभिषेक सिंह निवासी सिरसंडा कोतवाली अयोध्या बताया है। उसने बताया कि वह हाईस्कूल तक पढ़ा है। दिल्ली में काम करता है। उसके पास खाने पीने को पैसे नही थे इसलिए उसने चोरी की। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला पंजीकृत कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया है। संवाद