फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाउन लाइन पर पांच घंटे ब्लॉक से कई ट्रेनेें हुईं प्रभावित

Mon, 30 Oct 2017 01:48 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 बरेली-मुरादाबाद रेलमार्ग की डाउन लाइन पर पांच घंटे के ब्लॉक की वजह से आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेनें नियत समय पर गंतव्य पर नहीं पहुंच सकीं। डाउन लाइन पर स्लीपर और पत्थर बिछाने के लिए रेलवे ने रामपुर से शहजादनगर के बीच ब्लॉक लिया था। इस दौरान ट्रेनों को 30 किलोमीटर प्रति घंटा के कॉशन पर अप लाइन से गुजारा गया। मरम्मत केे बाद डाउन लाइन पर भी कॉशन देकर ही ट्रेनें गुजारी गईं। पीडब्लूआई विभाग ने मरम्मत कार्य के दौरान ट्रैक सेे गुजरने पर ट्रेनों के ड्राइवरों को लगातार सीटी बजाने के लिए कहा था।
विज्ञापन

इन दिनों रेलवे प्रशासन ट्रैैक पर पटरी बदलने का काम तेजी से करा रहा है। वहीं कमजोर ट्रैक पर भी मरम्मत कराई जा रही है। इंजीनियरिंग सेक्शन ने रामपुर से शहजादनगर के बीच रविवार को नए स्लीपर और पत्थर बिछाने का काम पूरा किया। बताया जा रहा है कि यहां रेल पटरी धंसने की शिकायत आ रही थी। इसके बाद पांच घंटे का ब्लाक लेकर मरम्मत कराई गई। ट्रैक की मरम्मत के चलते उपासना एक्सप्रेस, राजधानी, अमृतसर एक्सप्रेस, जननायक एक्सप्रेस, हिमगिरि एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित हुईं। उन्हें रोक-रोक कर अपलाइन से से गुजारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें