फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अतिक्रमण हटाकर वसूला 11 हजार रुपये का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। त्योहारी सीजन में शहर की सड़कों पर लग रहीं अवैध दुकानों की वजह से लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने सोमवार को अभियान चलाया। कोतवाली और कुतुबखाना के आसपास टीम ने अतिक्रमण हटाने के साथ ही 11 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन के चलते शहर के प्रमुख बाजारों जैसे कुतुबखाना और बड़ा बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। अतिक्रमण की वजह से सड़कों पर चलने की जगह बहुत कम बचती है। संकरी सड़कों पर वाहन घंटों फंसे रहते हैं। जाम की वजह से खरीदारों के साथ ही दुकानदार भी परेशान हैं।
इस समस्या को लेकर अमर उजाला ने अभियान चलाकर लगातार खबरें प्रकाशित कीं। समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद नगर निगम प्रशासन सोमवार को हरकत में आया। निगम के बुलडोजर और टीम को देखते ही सड़क पर दुकानें सजाए बैठे कई दुकानदार खुद ही अपना सामान समेटने लगे। टीम ने तीन ठेलों को जब्त किया, जबकि 11 ठेलों को मौके से हटवाया गया।
विज्ञापन

नगर निगम के अतिक्रमण प्रभारी मयंक यादव ने बताया कि नियम तोड़ने वालों से 11 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया है। इसके साथ ही ठेले और फड़ लगाने वालों को चेतावनी दी गई है कि वे भविष्य में सड़क पर अतिक्रमण न करें और रास्ता बाधित न होने दें, अन्यथा उनके खिलाफ और सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें