फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मौलाना रजवी बोले- उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान की शादी जायज नहीं, पहले इस्लाम कबूल करवाते

Sun, 01 Nov 2026 02:08 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान की शादी को लेकर बयान दिया है। उन्होंने इस्लामी मान्यताओं का हवाला देते हुए कहा यह विवाह जायज नहीं है। 
विज्ञापन
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान की शादी पर बड़ा बयान दिया है। मौलाना रजवी ने कहा कि यह शादी को इस्लाम की नजर में जायज नहीं है। 
विज्ञापन


Trending Videos

रविवार को मौलाना ने कहा कि इस्लाम में शादी के कुछ नियम तय किए गए हैं। पहला नियम यह है कि लड़का और लड़की दोनों का मुसलमान होना जरूरी है। यदि दोनों में से कोई एक मुसलमान नहीं है, तो वह शादी जायज नहीं मानी जा सकती। उन्होंने बताया कि उमर अब्दुल्ला मुसलमान हैं। निधि राजदान गैर-मुस्लिम महिला हैं। इन दोनों ने आपस में विवाह कर लिया है। मौलाना रजवी के अनुसार, ऐसी सूरत-ए-हाल में यह शादी इस्लाम की नजर में नाजायज है।
विज्ञापन

विवाह की वैधता पर सवाल
मौलाना रजवी ने स्पष्ट किया कि इस्लाम में विवाह के लिए दोनों पक्षों का मुस्लिम होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि उमर अब्दुल्ला को पहले निधि राजदान को इस्लाम कबूल करवाना चाहिए था। ऐसा करने पर ही यह शादी जायज मानी जाती। चूंकि यह शर्त पूरी नहीं हुई। इसलिए इस्लाम के सिद्धांतों के अनुसार यह विवाह नाजायज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें