शाहजहांपुर। ओलंपिक के सेमीफाइनल में पुरुष हॉकी टीम के हारने के बाद अब सभी की निगाहें महिला हॉकी टीम के बुधवार को होने वाले मैच पर लग गईं हैं। खेल प्रशंसकों को उम्मीद है कि इस बार टीम नहीं चूकेगी। उनका कहना है कि भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है, कम संसाधनों में बेहतर खेल खेलना सभी को प्रेरित करता है। टीम निश्चित तौर पर पदक जीतेगी।
---
सुभाषनगर कॉलोनी निवासी प्रगति सक्सेना का कहना है कि ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे खिलाड़ी अपनी ओर से हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। हॉकी के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली महिला टीम से काफी उम्मीदें हैं।
----
तारों वाला बाग की रहने वाली ज्योति कहती हैं कि भारतीय महिला हॉकी टीम अपने प्रदर्शन से भारत की झोली में मेडल जरूर डालेगी। इसका मुझे पूरा विश्वास है। पुरुष हॉकी टीम का सेमीफाइनल में हारना काफी निराशाजनक रहा है।
-----
शीतल आर्या कहती हैं कि हॉकी में भारतीय टीमों का प्रदर्शन अच्छा रहा है। पुरुष व महिला दोनों ही टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। पुरुष टीम को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन महिला टीम मेडल जीतेगी।
----
कबड्डी खिलाड़ी प्रिया श्रीवास्तव ओलंपिक खेलों में शुरुआती मैचों के बाद भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन बहुत बढ़िया नहीं रहा है। इसके बाद भी उम्मीदें बरकरार हैं, क्योंकि अभी कई विधाओं के खेल बाकी हैं। जिनमें मेडल प्राप्त होने की आस लगी हुई है। संवाद