फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सांड़ के हमले में वृद्धा हुई जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
भंडसर। सांड़ के हमले में वृद्ध महिला जख्मी हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना हाफिजगंज के गांव बड़ेपुरा निवासी स्व. गंगाराम की पत्नी यशोदा देवी दोपहर में गांव में बिक रही सब्जी खरीदने गई थी। रास्ते में सांड़ ने हमला कर दिया, जिसमें वह चोटिल हो गई। मालूम हो कि छुट्टा पशुओं ने ग्रामीणों का जीना मुहाल कर रखा है। आए दिन छुट्टा पशु किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने प्रशासन से छुट्टा पशुओं को पकड़ने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें