नवाबगंज। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। थाना नवाबगंज के गांव चनुआ निवासी 60 वर्षीय रामलाल शुक्रवार को पीलीभीत के जहानाबाद के गांव अड़ौली में एक रिश्तेदार की एक अंत्येष्टि कराकर रात में घर बाइक से लौट रहे थे कि बरेली-पीलीभीत हाईवे पर गांव गरगईया के समीप पहुंचे कि तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए नवाबगंज सीएचसी पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने रामलाल को मृत घोषत कर दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक फेरी करके गैस चूल्हा रिपेयरिंग का काम करता था। मौत की सूचना पर पत्नी गोमती देवी व अन्य परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। संवाद