फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बड़ेही में स्क्रैप होंगे पुराने वाहन, निजी फर्म को मिली जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लंबे इंतजार के बाद बहेड़ी में स्क्रैप सेंटर खुल गया है। यहां 15 साल या इससे अधिक पुराने वाहनों को स्क्रैप कराया जा सकेगा। इसके संचालन की जिम्मेदारी निजी फर्म भारत वेस्ट मैनेजमेंट को मिली है। वाहन स्क्रैप नीति दो साल पहले लागू की गई थी, लेकिन जिले में अब इसको गति मिल सकेगी। अब तक पुराने वाहनों को स्क्रैप कराने के लिए रामपुर और अमरोहा भेजना पड़ता था।
विज्ञापन

जिले में कुल 9,04,814 वाहन हैं। इनमें 3,79,690 ऐसे वाहन हैं जिनका पंजीकरण वर्ष 2019 से पहले हुआ था। 70,957 वाहन 15 साल की उम्र पूरी कर स्क्रैप की श्रेणी में आ गए हैं। तीन हजार से ज्यादा वाहन स्वामियों ने 15 वर्ष पूरे कर चुके 3,700 से ज्यादा वाहनों का अगले पांच साल के लिए री-रजिस्ट्रेशन कराया है। जिल के तमाम वाहन स्वामी पुराने वाहनों को स्क्रैप कराकर नया खरीदना चाहते हैं, लेकिन स्क्रैप सेंटर न होने के कारण वह ऐसा नहीं कर पा रहे।
कर में मिलेगी 50 फीसदी तक छूट
अधिकृत स्क्रैप सेंटर में 15 साल या इससे अधिक पुराने वाहन को स्क्रैप कराने पर सेंटर की ओर से प्रमाणपत्र दिया जाएगा। इसके आधार पर नए वाहन का पंजीकरण कराने पर कर में 50 फीसदी तक की छूट मिलेगी। नए वाहन की कीमत का 10 फीसदी कर लगता है। 362 पुराने सरकारी वाहन भी स्क्रैप होने की राहत देख रहे हैं। संवाद
विज्ञापन


बहेड़ी की निजी फर्म के स्क्रैप सेंटर को स्वीकृति मिल गई है। यहां 15 साल या इससे अधिक पुराने वाहनों को अधिकृत रूप से स्क्रैप कराया जा सकेगा। वाहन स्क्रैप कराने वालों को नए वाहन के पंजीकरण में छूट भी मिलेगी। - मनोज कुमार, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें