फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अबकी बार मेहरबान रहा मानसून, डेढ़ गुना बरसे बदरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इस साल मानसून मेहरबान रहा। मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष मानसून सत्र में 965.5 मिमी हुई, जो बीते वर्ष के सापेक्ष 351 मिमी ज्यादा रही।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक एक जून से 30 सितंबर तक मानसून सत्र माना जाता है। उत्तर प्रदेश में मानसून सत्र अब समाप्त हो गया है। बरेली में बीते वर्ष मानसून सत्र के दौरान 614.7 मिमी बारिश हुई थी। इस वर्ष 351 मिमी बढ़त दर्ज कराते हुए बारिश का आंकड़ा 965.5 मिमी जा पहुंचा। यह सामान्य बारिश के आंकड़े यानी 791 मिमी से 174 मिमी ज्यादा है।


जल्द दस्तक देगी ठंडमौसम विशेषज्ञ के मुताबिक बारिश का सिलसिला अभी थमा नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ हावी होने से रिमझिम या हल्की बारिश हो रही है। मानसून सत्र में ज्यादा बारिश होने से वातावरण में 70 फीसदी से ज्यादा नमी बनी रहेगी। ऐसे में हवा ठंड का अहसास कराएगी। आगामी 15 दिनों में ही लोगों को ठंड का अहसास होने लगेगा। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम इनपुट
32.3
23.6
धूप निकलेगी। हल्के बादल मंडराने का अनुमान है।
सूर्योदय 6:06
सूर्यास्त 5:57
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें