फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सड़क किनारे खड़े वृद्ध की ट्रक से कुचलकर मौत

Tue, 15 Aug 2023 02:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। बरेली- नैनीताल हाईवे पर पर सरदार वल्लभ भाई पटेल विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात मितीपुर बाजपुर गांव निवासी रामचंद्र उर्फ चंद्रप्रकाश (60) की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

मितीपुर गांव के रहने वाले रामचंद्र उर्फ चंद्रप्रकाश सरदार वल्लभ भाई पटेल विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात थे। सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे वह विद्यालय के बाहर निकलकर हाईवे के किनारे खड़े थे। बरेली की ओर से आ रहे बेकाबू ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। कुछ दूरी पर सड़क किनारे ही ट्रक छोड़ दिया।
सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही पुलिस ने ट्रक को भी कब्जे में लिया है। रामचंद्र के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे हैं। इंस्पेक्टर श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें