बदायूं। जिला बार एसोसिएशन की पुरानी एलडर्स कमेटी को निरस्त करने का आदेश बार काउंसिल के अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ ने दिया है। इसके तहत नई एल्डर्स कमेटी का गठन किया गया है।
एल्डर्स कमेटी में एडवोकेट प्रेम पाल सिंह को अध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही योगेंद्र पाल शर्मा, रमेश चंद्र शर्मा, राम पाल शाक्य और नरेंद्र सिंह को सदस्य चुना गया है। इस संबंध में बार काउंसिल के अध्यक्ष के आदेश की प्रति प्राप्त हो गई है। पुरानी एल्डर्स कमेटी में अध्यक्ष महेंद्र पाल गुप्त के साथ जगदीश वर्मा, जलालुद्दीन, महेश चंद्र गुप्ता और ध्रुव कुमार जौहरी शामिल थे। बार काउंसिल अध्यक्ष ने पुरानी कमेटी के संबंध में दिए आदेश में कहा है कि पुरानी एल्डर्स कमेटी के गठन को लेकर विवाद चल रहा है, जिसमें शिकायत प्राप्त हुई। पुरानी (वर्तमान) एल्डर्स कमेटी नियम विरुद्ध तरीके से वरिष्ठतम अधिवक्ताओं को नजरअंदाज करके गठित की गई थी। इसलिए बार काउंसिल अध्यक्ष ने एल्डर्स कमेटी के विवाद को समाप्त करते हुए बार एसोसिएशन बदायूं के वरिष्ठतम अधिवक्ताओं की सूची प्राप्त होने पर नई एल्डर्स कमेटी के गठन का आदेश दिया। संवाद