फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भोजीपुरा औद्योगिक क्षेत्र के ट्रांसफार्मर से तेल व कॉपर वायर चोरी

Thu, 09 Jul 2026 01:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भोजीपुरा औद्योगिक क्षेत्र के मुख्य मार्ग कि किनारे स्थापित 400 केवीए के बिजली ट्रांसफॉर्मर को बीती रात चोरों ने निशाना बनाया। ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त कर चोर तेल और कॉपर निकालकर ले गए। उद्यमियों ने पुलिस-प्रशासन से औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

संगठन अध्यक्ष अजय शुक्ला के मुताबिक, सुबह करीब साढ़े छह बजे कर्मचारियों से जानकारी मिलने पर जेई बृजेश कुमार ने थाने में तहरीर दी। अभी तक रिपोर्ट नहीं हुई है। दोपहर करीब तीन बजे भोजीपुरा औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों की आपात बैठक हुई। घटना पर आक्रोश जाहिर किया गया।
उद्यमियों ने कहा कि ट्रांसफॉर्मर को चोर निशाना बना सकते हैं, तो भविष्य में उद्यमियों के जानमाल के संकट की आशंका से इन्कार नहीं कर सकते। कहा कि सुस्त निगरानी से चोर सक्रिय हैं।
विज्ञापन

मनोज पंजाबी ने बताया कि वर्ष 2023 में भी औद्योगिक क्षेत्र से 250 केवीए के ट्रांसफॉर्मर को चोरों ने निशाना बनाया था। तब सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस अधिकारियों समेत उद्योग बंधु की बैठक में मुद्दा उठा था लेकिन कोई नियमित निगरानी व्यवस्था नहीं हो सकी।

स्थायी पुलिस पिकेट तैनाती, गश्त की मांग
जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से उद्यमियों ने भोजीपुरा औद्योगिक क्षेत्र में स्थायी पुलिस पिकेट, पुलिस गश्त और चोरों को पकड़कर विधिक कार्रवाई, प्रभावी और जवाबदेह व्यवस्था लागू करने की मां की है। बैठक में आशीष तायल, दुष्यंत सिंह, आरएन दीक्षित, जयशील जॉनी, सलिल शुक्ला, विकास गंगवार, राज कुमार शर्मा, शशांक समेत अन्य उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें