बिशारतगंज। इफको साइडिंग रेल लाइन पर शुक्रवार रात हुए हादसे के कारण तलाश रही मुरादाबाद मंडल के अधिकारियों की तकनीकी टीम दो दिन बाद भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। सोमवार को रेलवे के बड़ौदा हाउस दिल्ली से मुख्य सुरक्षा अधिकारी, प्रमुख मुख्य अभियंता यांत्रिक एवं प्रमुख मुख्य अभियंता रेल पथ ने अन्य उच्च अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की।
दिल्ली से पहुंचे अधिकारियों ने तकनीकी टीम के साथ पश्चिमी केबिन के समीप, जहां से इफको साइडिंग शुरू होती है। उक्त पॉइंट का काफी देर तक निरीक्षण किया। दिल्ली से आए अधिकारियों की टीम ने डीआरएम मुरादाबाद राजकुमार सिंह सहित अन्य मंडलीय अधिकारियों के साथ करीब घंटेभर चर्चा की। संवाद