फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: टॉप-5 घोटालेबाज सचिवों से अफसर वसूल नहीं पा रहे 4.04 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिले के पांच पंचायत सचिवों ने ग्राम पंचायतों में घोटाले का रिकॉर्ड बना रखा है। जिला प्रशासन इनसे गबन की गई धनराशि की वसूली नहीं कर पा रहा है। मामला केवल पत्राचार तक ही सीमित है। इन पर कुल 4.04 करोड़ रुपये की बकायेदारी है। इन पंचायत सचिवों में सूरज पाल सिंह, कुलदीप पांडेय, नरेश दिवाकर, विपिन पांडेय और विपिन सक्सेना शामिल हैं। सभी मामले ऑडिट के दौरान पकड़ में आए थे।
विज्ञापन

17 अक्टूबर को सीडीओ देवयानी ने इस संबंध में बैठक कर निर्देश दिए थे, पर उस पर अमल नहीं हो सका। हालांकि, इस बैठक से पहले 30 सितंबर को जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) दिनेश यादव ने ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) सूरज पाल सिंह से बकाया 1.66 करोड़ रुपये की वसूली के लिए बीडीओ रामनगर को पत्र लिखा था। उन्होंने डीडीओ कार्यालय के बिल लिपिक को भी निर्देश दिए थे कि सूरज पाल सिंह से वसूली योग्य समेकित धनराशि की मासिक किस्तें निर्धारित कर वसूली की प्रक्रिया शुरू होने के बाद ही उनका वेतन जारी किया जाए।
ग्राम विकास अधिकारी कुलदीप पांडेय ने भुता की वेबल बरकतपुर, बाकरगंज, ढकनी रजपुरी और फरीदपुर ब्लॉक के औषड़, भगवानपुर फुलवा व ढढरूआ में घोटाला कर रखा है। नरेश दिवाकर ने आलमपुर जाफराबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत देवचरा, करपिया खास, नगार व भमौरा और रामनगर ब्लॉक में दलीपपुर में घोटाला कर रखा है। पंचायत सचिव विपिन कुमार सक्सेना ने भदपुरा ब्लॉक में गुलड़िया महीपत, धिमरी, मटकापुर और नवाबगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत पिपरा निगाही व लाईखेड़ा के विकास कार्यों में घपलेबाजी कर रखी है। वीडीओ विपिन पांडेय ने भदपुरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत कुंवरपुर तुलसी पट्टी, सूरजपुर, परौरिया, भउवा बाजार, करूआ साहबगंज में घोटाला किया है।
विज्ञापन


वीडीओ सूरज पाल सिंह ने 12 ग्राम पंचायतों में घोटाला कर रखा है। शेरगढ़ ब्लॉक की पंडरी में 41.69 लाख रुपये, सुल्तानपुर में 21.34 लाख, बकैनिया वीरपुर 9.77 लाख, मानपुर पूर्वी में 9.14 लाख, रुस्तमनगर में 55,155 रुपये, बसई में 31.42 लाख, कमुआ कलां में 14.82 लाख, औरंगाबाद में 21.57 लाख रुपये की वसूली होनी है। इसी तरह उससे क्यारा की ग्राम पंचायत सिमरा वोरीपुर के 1.31 लाख व बिथरी चैनपुर की ग्राम पंचायत परेवा कुइंया के 15.56 लाख रुपये भी वसूले जाने हैं।

किस सचिव पर कितना है बकाया
नाम धनराशि
सूरज पाल सिंह 1.66 करोड़
कुलदीप पांडेय 91.29 लाख
नरेश दिवाकर 73.18 लाख
विपिन पांडेय 40.75 लाख
विपिन सक्सेना 32.97 लाख
नोट : धनराशि रुपये में।
वर्जन
इन पंचायत सचिवों से वसूली की कार्रवाई चल रही है। जैसे अपराधियों में हिस्ट्रीशीटर होते हैं, वैसे ही ये पंचायत सचिव घोटाले के मामले में हिस्ट्रीशीटर हैं। ग्राम पंचायतों में इनसे काम लिया जाए या नहीं, इस पर भी विचार कर रहे हैं। - देवयानी, सीडीओ
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें