फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अफसरों ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Sun, 09 Aug 2026 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उर्स-ए-रजवी के आखिरी दिन शनिवार को भी अफसर भ्रमणशील रहे। जिलाधिकारी अविनाश सिंह व एसएसपी अनुराग आर्य ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस्लामिया ग्राउंड, दरगाह मार्ग, बिहारीपुर चौकी, इस्लामिया मार्केट, पटेल चौक सहित आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण किया। ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता के साथ दायित्वों का निर्वहन करने व महत्वपूर्ण स्थानों पर प्रभावी निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। जायरीन से संवाद कर उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। इस मौके पर एसपी साउथ अंशिका वर्मा, एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें