फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अफसरों की सख्ती से आईसीएल ग्रुप पर कसा शिकंजा, आरके गोला का गुर्गा गिरफ्तार

Thu, 28 Dec 2023 12:27 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

पुलिस ने आईसीएल ग्रुप के ठग दिनेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। दिनेश आईसीएल के सीएमडी और एडमिन डायरेक्टर गोला बंधुओं का खास गुर्गा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में अफसरों की सख्ती के बाद आरके गोला के आईसीएल ग्रुप पर शिकंजा कसा गया है। पुलिस ने गोला के खास गुर्गे दिनेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन


आईसीएल के सीएमडी, एडमिन डायरेक्टर और गुर्गों के खिलाफ धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज होने के बाद प्रेमनगर पुलिस ढीली पड़ गई थी। मुकदमों की जांच कर रहे दरोगा सबूत नहीं जुटा रहे थे। इसलिए एसपी सिटी ने सीओ प्रथम के नेतृत्व में टीम गठित कर ठगों के खिलाफ कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। 

ठग दिनेश कुमार गिरफ्तार
टीम गठित होने पर तीन दिन बाद ही पुलिस ने आईसीएल के ठग दिनेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। दिनेश आईसीएल के सीएमडी और एडमिन डायरेक्टर गोला बंधुओं का खास गुर्गा है। हालांकि एके गोला अब भी फरार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक गोला दिल्ली में एक बड़े नेता की शरण में है। दिनेश के खिलाफ प्रेमनगर थाने में धोखाधड़ी के चार मुकदमे दर्ज हुए थे। दिनेश चारों मुकदमे में वांछित चल रहा था। 

प्रेमनगर पुलिस ने इज्जतनगर के माधवपुरम निवासी दिनेश को डेलापीर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। दिनेश को जेल भेज दिया गया है। दिनेश से एके गोला के बारे में भी पुलिस ने पूछताछ की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें