फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कुंभ ड्यूटी में अधिकारी, रोजगार मेला स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। संविदा पर महिला परिचालकों की भर्ती के लिए 17 फरवरी को होने वाले रोजगार मेले को स्थगित कर दिया गया है। महाकुंभ मेले में अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी के चलते यह फैसला लिया गया है। हालांकि, दूसरी तिथि अब तक तय नहीं हुई है।
विज्ञापन

परिवहन निगम मुख्यालय लखनऊ की ओर से जारी आदेशों के तहत 17 फरवरी को बरेली समेत कई अन्य जिलों में महिला संविदा परिचालक रोजगार मेले का आयोजन किया जाना था। परिवहन निगम के कर्मचारी व अधिकारी महाकुंभ मेले में ड्यूटी कर रहे हैं।
सेवा प्रबंधक धनजी राम ने जारी आदेश में कहा है कि महाकुंभ मेला 2025 एवं अपरिहार्य परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए रोजगार मेले को अग्रिम आदेशों तक स्थगित किया गया है। नई तारीख मुख्यालय से निर्धारित की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें