फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में शर्मनाक करतूत: प्रधानाचार्य ने छात्राओं को कमरे में बुलाया, अधिकारी ने गोद में बैठाकर की छेड़छाड़

Sat, 18 Feb 2023 08:28 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

आवासीय विद्यालय की प्रधानाचार्य ने दोनों छात्राओं को अपने आवास पर बुलाया था। वहां मौजूद अधिकारी ने छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर प्रधानाचार्य ने छात्राओं को धमकी दी, जिससे दोनों डर गईं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बदायूं में आवासीय विद्यालय की छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के आवासीय विद्यालय की दो छात्राओं ने एक जिला स्तरीय अधिकारी पर छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि परिवार वालों को बताने पर महिला प्रधानाचार्य ने उन्हें धमकी दी। पीड़ित छात्राओं की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इससे संबंधित विभाग और स्कूल में खलबली मच गई है। 

22 जनवरी की है घटना 

आवासीय विद्यालय की दोनों छात्राएं उसावां क्षेत्र की रहने वाली हैं। दोनों छात्राएं कक्षा नौ में पढ़ती हैं। उनका आरोप है कि 22 जनवरी को एक अधिकारी उनके विद्यालय में आए थे। तभी विद्यालय की महिला प्रधानाचार्य ने दोनों छात्राओं को अपने आवास पर बुलाया। वहां अधिकारी पहले से मौजूद था। आरोप है कि अधिकारी ने दोनों छात्राओं को अपनी गोद में बैठा लिया। उनके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब छात्राओं ने इसका विरोध किया तो प्रधानाचार्य ने उन्हें धमकी दी।

डीएम को सौंपा शिकायती पत्र 

धमकी के कारण दोनों छात्राएं उस वक्त चुप रह गईं लेकिन उन्होंने अपने घर पहुंचकर इसके बारे में परिवार वालों को बताया। इस पर छात्राओं पिता ने अधिकारी और प्रधानाचार्य के खिलाफ डीएम को शिकायती पत्र सौंपा। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार सुबह समरेर चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार ने विद्यालय पहुंचकर मामले की छानबीन की और कई लोगों के बयान दर्ज किए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें