फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तालाब पर कब्जा, ठेंगे पर कार्रवाई का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सरनिया पस्तौर वार्ड के मोहल्ला रोठा एतमाली में तालाब पर कब्जा हो गया है। पार्षद रामसिंह पाल ने आठ जनवरी को महापौर को पत्र लिखकर इसकी शिकायत की थी। इस पर महापौर ने तालाब को कब्जामुक्त कराने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद न तो जांच हुई, न ही कार्रवाई। अब महापौर ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर वीडियोग्राफी कराते हुए तालाब से कब्जा हटवाकर एक सप्ताह में कार्रवाई से अवगत कराने के लिए कहा है। महापौर ने अतिक्रमण हटाओ विभाग की मिलीभगत से तालाबों पर कब्जे होने का आरोप लगाया है। कहा कि संबंधित विभाग के प्रभारी की कई शिकायतें भी आ रही हैं। पार्षदों ने यहां तक शिकायत की है कि अतिक्रमण हटाओ अभियान से पहले कब्जेदारों को सूचना मिल जाती है। बाजार खाली हो जाता है। इसके बाद खानापूरी की जाती है। महापौर ने कहा कि प्रभारी के खिलाफ जांच के लिए शासन और उच्चाधिकारियों को पत्र लिखेंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें