फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कस्बे में कराए विकास कार्यों का भुगतान रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौली। नगर पंचायत के ठेकेदार फाजिल खां, फूल जहां ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में नगर पंचायत प्रशासन पर राज्य वित्त आयोग योजना के तहत कस्बे में कराए गए कार्यों का भुगतान नहीं करने का आरोप लगाते हुए समय से भुगतान कराने की मांग की है। डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उन्होंने राज्य वित्त आयोग योजना के अंतर्गत काम किए। सभी कामों को समय से निपटा दिया। अवर अभियंता ने स्थलीय निरीक्षण कर नगर पंचायत कार्यालय को बिल भी दे दिया। काम की गुणवत्ता परखने को गठित हुई समिति ने भी भुगतान की स्वीकृति रिपोर्ट नगर पंचायत को दी, लेकिन नगर पंचायत प्रशासन ने भुगतान में दिलचस्पी नहीं दिखाई। इस मामले में चेयरमैन को फोन किया गया, लेकिन उनका फोन नहीं उठा। अधिशासी अधिकारी राजन तिवारी का कहना है कि उन्होंने बिल बनाकर हस्ताक्षर करने के लिए कई बार चेयरमैन के पास भेजा है, लेकिन हस्ताक्षर नहीं होने से भुगतान की प्रक्रिया रुक गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें