फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पत्नी के अश्लील फोटो किए वायरल, विवाहिता के पिता की हार्ट अटैक से मौत

Sat, 10 Jun 2023 01:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दहेज में लग्जरी कार की मांग पूरी न होने पर पति ने विवाहिता के अश्लील फोटो वायरल कर दिए। यह देख विवाहिता के पिता को हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौत हो गई। विवाहिता ने ननदोई पर छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया है। किला पुलिस ने ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

प्रेमनगर क्षेत्र की महिला ने लिखाई गई रिपोर्ट में बताया कि उसका निकाह नक्श बंदियान में हुआ था। शादी में उसके पिता ने 30 लाख रुपये खर्च किए थे, लेकिन ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं थे। वे दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करते थे। ननद कमरे के बाहर खड़ी हो जाती थी और ननदोई कमरे में घुसकर उसके साथ अश्लील हरकतें करता था।
ससुराल वाले लग्जरी कार और 20 लाख रुपये की मांग करते थे। मांग पूरी नहीं होने पर ससुर और ननद उसे जिंदा जलाने की धमकी देते थे। शादी के बाद ही पति कतर चला गया था। वह कतर से फोन पर उसे और उसके परिवार को खत्म कराने की धमकी देता था।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि पति ने उसके फोटो एडिट कर वायरल कर दिए, जिस कारण हार्ट अटैक से उसके पिता की मौत हो गई। महिला ने किला थाने में पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें