फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एसटीपी से जुड़ेंगे सुभाषनगर के नाले, दूर होगा जलभराव का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर के सभी नाले 35 एमएलडी वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़ेंगे। इससे बारिश के दौरान क्षेत्र में होने वाले जलभराव से मुक्ति मिल जाएगी। एसटीपी में साफ होने वाले पानी का इस्तेमाल शहर में पौधों की सिंचाई में किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को महापौर उमेश गौतम ने जल निगम के एक्सईएन पंकज यादव के साथ प्लांट का निरीक्षण किया। बताया कि मानसून आने से पहले ही हर हाल में सुभाषनगर के नालों को ट्रंक सीवर लाइन से जोड़ दिया जाएगा। नालों के पानी को सरायतल्फी स्थित एसटीपी में शोधित किया जाएगा। महापौर ने बताया कि एक महीने में यह काम पूरा कर लिया जाएगा। यह भी बताया कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से शोधित होने वाले पानी से शहर की सड़कों लगे पौधों में पानी लगाया जाएगा। सभी पार्कों में पौधों की सिंचाई इसी पानी से होगी। कहा कि ही प्लांट के आसपास के किसानों ने भी पानी की मांग की है। ऐसे में इस पानी का इस्तेमाल उनके खेतों की सिंचाई में भी हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें