फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सिटी बसों में तीन गुना तक बढ़े मुसाफिर, अब एक हजार के पार पहुंची संख्या

Sun, 14 Dec 2025 12:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में सिटी बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। शुरुआत में रोजाना औसतन 250 से 300 यात्री सफर करते थे। अब यह संख्या बढ़कर एक हजार के पार पहुंच गई है।  
विज्ञापन
स्वालेनगर चार्जिंग स्टेशन पर खड़ीं ई बसें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में संचालित हो रहीं 25 ई-बसों में यात्रियों की स्थिति में कुछ सुधार हुआ है। इनमें रोजाना सफर करने वाले यात्रियों की संख्या 1,000 के पार हो गई है। इनमें महिलाओं की संख्या ज्यादा है। शुरुआत में बसों के लिए रोजाना बमुश्किल 250-300 यात्री ही मिल रहे थे। सिटी बस सर्विसेज की प्रबंध संचालक मनीषा दीक्षित का कहना है कि ई-बसों में यात्रा के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। आने वाले दिनों में स्थिति और बेहतर होगी।

विज्ञापन


नवंबर मध्य में बरेली-शीशगढ़, बरेली-शेरगढ़ और बरेली-आंवला-मनौना रूट से हटाकर 25 ई-बसों का शहर में संचालन शुरू किया गया था। स्वालेनगर मिनी बाइपास से जंक्शन वाया सौफुटा-पीलीभीत बाइपास, स्वालेनगर मिनी बाइपास से जंक्शन वाया डेलापीर-महादेव पुल और झुमका तिराहे से सेटेलाइट बस अड्डा वाया चौपुला-गांधी उद्यान रूटों पर 60 स्टॉपेज तय किए गए थे, लेकिन बसें खाली दौड़ती रहीं।

सुधार के लिए प्रबंध निदेशक स्तर से 14 अतिरिक्त कर्मचारियों को स्टॉपेज पर तैनात किया गया। शहर में तीनों रूटों की बसों में अब यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। प्रबंध संचालक ने बताया कि रोजाना औसतन यात्रियों की संख्या एक हजार के पार हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में संचालन के बाद घटे थे 2400 यात्री
देहात के रूटों पर ई-बसों को रोजाना औसतन 2600 यात्री मिलते थे। शहर में संचालन शुरू होने के बाद यात्रियों की संख्या में 2400 से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई थी। शहर में 60 स्टॉपेज पर हर 15 मिनट में बस की उपलब्धता के बावजूद यात्री इन बसों में सफर से कतरा रहे थे, लेकिन अब स्थिति में कुछ सुधार दिख रहा है। 

बेहद सुरक्षित हैं ई-बसें
प्रबंधक संचालक मनीषा दीक्षित ने बताया कि ई-बसें महिलाओं के लिए बेहद सुरक्षित हैं। बसों में अत्याधुनिक सीसी कैमरे लगे हैं। आरामदायक सीटें होने के साथ ही ई-सिटी बस मोबाइल एप के जरिये बसों की लोकेशन को ट्रेस किया जा सकता है। महिलाओं को ई-बसों में यात्रा के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें