बरेली। स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप 2019 के तहत एनएसएस के स्वयंसेवकों ने रविवार को कालीबाड़ी में लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया। इस दौरान सॉलिड वेस्ट के निस्तारण के बारे में भी जानकारी दी गई। इसके बाद टीम वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल के आवास पर पहुंची और वहां मौजूद मनीष अग्रवाल समेत अन्य लोगाें को अपने अभियान के बारे में जानकारी। इस दौरान मोहित शर्मा, सुनील सक्सेना, गौरव आर्य, शशांक मिश्रा, वेदिक गोयल, प्रीति, सारिक, मोहित गंगवार आदि मौजूद रहे।