फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआर की लाइन नंबर चार  ओके, आज से दौड़ेंगी ट्रेनें

Thu, 02 Feb 2017 01:09 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
NR line number four OK, today trains Dudengi - फोटो : File Photo
विज्ञापन
रेलवे जंक्शन पर एनआर की लाइन नंबर चार पर वाशेबल एप्रन बनाने का काम पूरा हो गया है। बुधवार को इस लाइन पर इंजन दौड़ाकर ट्रायल किया गया। स्टेशन अधीक्षक के मुताबिक बृहस्पतिवार से इस लाइन पर बंद की गई ट्रेनें चलने लगेंगी। कोच में पानी भरने के लिए वाटर कनेक्शन भी जोड़ दिया गया है। 
विज्ञापन

एनआर के प्लेटफार्म नंबर तीन की लाइन संख्या चार पर 40 दिन पहले वाशेबल एप्रन बनाने का काम शुरू हुआ था। इसलिए इस लाइन पर ब्लाक लिया गया था, जिससे ट्रेनों का संचालन बंद है। अब ट्रैक का काम पूरा हो चुका है। बुधवार को कोच में पानी भरने के लिए पाइप में पानी की सप्लाई के लिए वाटर कनेक्शन किया गया। साथ ही बुधवार को इस ट्रैक पर इंजन दौड़ाकर ट्रायल भी लिया गया। स्टेशन अधीक्षक चेतन स्वरूप शर्मा ने बताया कि ट्रायल पूर्ण रूप से सफल रहा। इस पर बृहस्पतिवार से सभी ट्रेनें चलने लगेंगी। इसके साथ ही बरेली-प्रयाग एक्सप्रेस जो कोहरे के कारण बंद है, उसका संचालन अभी बंद रहेगा। 

अभी प्लेटफार्म का फर्श नहीं हुआ पूरा
ट्रैक भले ही कंपलीट हो गया हो, लेकिन प्लेटफार्म नंबर तीन के फर्श का काम अभी पूरा नहीं हो पाया है। इसे भी युद्धस्तर पर तैयार किया जा रहा है। क्योंकि गाड़ियां चलने के बाद प्लेटफार्म बेहतर होना जरूरी है, अन्यथा यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे की गाड़ियाें की राह होगी आसान
उत्तर रेलवे की लाइन नंबर चार शुरू हो जाने से बरेली से कासगंज के बीच चलने वाली पूर्वोत्तर रेलवे की सवारी गाड़ियों की राह आसान हो जाएगी। जब से इस लाइन पर ब्लाक लिया गया है, तब से कासगंज रूट की गाड़ियां बमियाना तक ही चलाई जा रही हैं, जिससे बरेली की तरफ आने वाले बदायूं और कासगंज के लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे का रामगंगा सिटी स्टेशन के बीच ट्रैक भी अभी शुरू नहीं हुआ है। जिसका सीआरएस होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें