फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कई समितियों पर एनपीके खाद खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। क्षेत्र के समितियों पर एनपीके खाद की किल्लत से कृषि प्रभावित हो रही है। शनिवार को पट्टी बिहारीपुर सहकारी समिति पर ताला जड़ा मिला। यह देख कई किसान लौट गए। इस तरह अन्य समितियों पर भी एनपीके खाद की अनुपलब्धता रही। इस कारण किसानों को निजी दुकानों से एनपीके खाद की खरीद करनी पड़ी।
विज्ञापन

इस समय किसान धान की रोपाई कर रहा है। इससे पूर्व किसान एनपीके खाद को खेत में लगाते हैं। पट्टी बिहारीपुर सहकारी समिति पर जब किसान खाद लेने पहुंचे तो यहां ताला जड़ा मिला। यह देख किसान लौट गए। यहां पर न सचिव और न ही कोई सेल्समैन मौजूद था। मौके पर मिले भोजीपुरा के एक किसान अरविंद कुमार ने बताया कि खाद लेने कुछ किसान आए थे, लेकिन समिति पर कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं है। जब सचिव को फोन किया गया तो पहले तो फोन काल को रिसीव नहीं किया गया। बाद में मोबाइल फोन को स्विच आफ कर लिया गया।
भोजीपुरा सहकारी संघ पर एक किसान यूनिस खां निवासी अभयपुर केशोपुर ने बताया कि वह एनपीके खाद लेने आए थे, लेकिन एनपीके खाद स्टोर पर नहीं है। सहकारी समिति मझौआ गंगापुर पर भी एनपीके खाद नहीं मिली। हालांकि बिलवा, परधौली और मकरंदापुर के समितियों पर एनपीके व यूरिया खाद उपलब्ध मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, एडीसीओ अर्जुन सिंह ने बताया कि सचिव अस्वस्थ थे। देखरेख के लिए दो कर्मचारी उनके आवास पर गए थे। सोमवार को किसानों को खाद उपलब्ध होगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें