फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सिर्फ पांच मिनट में भरेगा ट्रेन की सभी बोगियों में पानी

विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : istock
विज्ञापन
जंक्शन पर क्विक वाटरिंग सिस्टम लगाने का काम पूरा, टेस्टिंग हुई
विज्ञापन

बरेली। पानी भरने के लिए ट्रेनों को काफी देर तक जंक्शन पर खड़ा रखने की समस्या से अब निजात मिलेगी। रेलवे की ओर से बरेली जंक्शन पर क्विक वाटरिंग सिस्टम लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। बुधवार को इसकी टेस्टिंग भी कर ली गई है। जल्द ही एक्सप्रेस गाड़ियों में इसी सिस्टम से पानी भरा जाएगा। इस व्यवस्था के शुरू होने से समय की बचत होगी।
विज्ञापन

यह सिस्टम 24 कोच की यात्री ट्रेन में महज पांच मिनट में ही पानी भर देगा। सिस्टम के जरिए प्रति मिनट 100 लीटर पानी ट्रेन में भरा जाएगा। इस तकनीक का इस्तेमाल नई दिल्ली, आनंद विहार समेत कुछ स्टेशन पर पहले से किया जा रहा है। कुछ समय पहले ही उत्तर रेलवे के मुरादाबाद ओर बरेली जंक्शन के साथ दूसरे कुछ स्टेशनों पर लगाने का एलान किया गया। पिछले दिनों ही इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया गया था। अब यह काम पूरा हो गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि क्विक वाटरिंग सिस्टम में तीन पंप सीरीज में लगाए जाएंगे। पुराने पाइप की तुलना में मोटे पाइप डाले गए हैं। इससे पानी का प्रेशर बढ़ाने में मदद मिलेगी। इससे ट्रेन के सभी कोच में पांच मिनट के अंदर ही पानी भर जाएगा। हाईटेक सिस्टम में सुपरवाइजर मोबाइल के जरिए कंट्रोल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें