फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Special Trains: हर शनिवार तीन विशेष ट्रेनों का होगा संचालन, समय सारिणी जारी; इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

Sat, 25 Oct 2025 07:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

इज्जतनगर रेल मंडल ने तीन विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी की है। बरेली होकर गुजरने वाली इन विशेष ट्रेनों का संचालन हर शनिवार को किया जाएगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इज्जतनगर रेल मंडल अब हर शनिवार को तीन विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि 05074 लालकुआं-बंगलूरू सिटी विशेष ट्रेन शनिवार शाम 5:55 बजे लालकुआं से रवाना होगी। किच्छा, बहेड़ी होते हुए 7:12 बजे भोजीपुरा, 7:33 बजे इज्जतनगर, 7:50 बजे बरेली सिटी और 8:03 बजे जंक्शन पहुंचेगी। यहां से बदायूं, कासगंज, हाथरस, मथुरा कैंट, आगरा, ग्वालियर, झांसी, नागपुर, बलारशाह होते हुए अगले दिन दोपहर 2:33 बजे बंगलूरू कैंट और 3:25 बजे बंगलूरू सिटी जंक्शन पहुंचेगी।

विज्ञापन


05401 बरेली सिटी-काशीपुर विशेष ट्रेन बरेली सिटी से सुबह 7:45 बजे रवाना होगी। इज्जतनगर, दोहना, भोजीपुरा, अटामांडा, देवरनिया, बहेड़ी, किच्छा, लालकुआं, रुद्रपुर, सरकारा होते हुए दोपहर 12:30 बजे काशीपुर जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में 05402 विशेष ट्रेन काशीपुर से दोपहर 1:35 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन शाम 4:50 बजे भोजीपुरा, 5:11 बजे इज्जतनगर और 5:45 बजे बरेली सिटी पहुंचेगी। 

मुरादाबाद मंडल की चार ट्रेनों में अतिरिक्त कोच
मुरादाबाद मंडल की चार ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, 14207-08 पद्मावत एक्सप्रेस में 28 अक्तूबर से तीन नवंबर तक एक-एक अतिरिक्त सामान्य कोच लगाए जाएंगे। 14205-06 अयोध्या एक्सप्रेस में 30 अक्तूबर से एक नवंबर तक एक-एक स्लीपर कोच बढ़ाए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें