फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब यू ट्यूब पर दिखेगा पंचायती राज

Tue, 25 Apr 2017 01:31 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
अब यू ट्यूब पर दिखेगा पंचायती राज - फोटो : Now the Panchayati Raj will look on YouTube
विज्ञापन
राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस 
विज्ञापन

राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम को बरेली कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सभागार में ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों ने एनआईसी की मेहरबानी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लाइव सुना। लखनऊ में लांच हुई ग्रामोदय संकल्प पत्रिका के विमोचन व इसका एप्प पंचायती राज विभाग की यू-ट्यूब चैनल की लांचिंग भी देखी गई। अब पंचायती राज विभाग यू ट्यूूब चैनल पर देखा जा सकेगा
लाइव प्रसारण के दौरान डीएम सुरेंद्र सिंह, सीडीओ शिवसहाय अवस्थी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, जनपद के पंचायत प्रतिनिधिगण उपस्थित थे। सीडीओ ने फरीदपुर के खैमुनगला के प्रधान भान सिंह, भोजीपुरा के घुनसा गांव की प्रधान जैनूत बी, भदपुरा ब्लाक के भउआ बाजार की प्रधान नूर बी, पनवाडिया गांव के प्रधान ओमकार सिंह, गोविंदापुर के प्रधान संजीव कुमार, तय्यतपुर गांव के प्रधान शैलेंद्र कुमार और घुनसी गांव की प्रधान आसमा बी को स्वच्छता मिशन में अच्छे कार्य के लिये सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाइव प्रसारण में ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों से सीधे जुड़ने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर 2017 तक प्रदेश के 30 जिलों ओडीएफ. करने और अक्टूबर 2018 तक पूरे प्रदेश को खुले में शौच से मुक्त कराने का आह्वान किया। योगी लालबत्ती-हूटर जैसी वीआईवी संस्कृति को बंद करने के फैसले को भी शेयर करने से नहीं चूके। विद्युत आपूर्ति गॉव में 18 घन्टे होगी। जहॉ विद्युत चोरी नही होगी, लोग कनेक्शन लेंगे, विल देंगे वहॉ गॉव में भी 24 घंटे बिजली दी जायेगी। उन्होंने ग्राम पंचायतों को कैशलेस बनाने को कहा। कहने लगे कि गांव बढ़ेंगे तो देश बढ़ेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस मिशन को पूरा करना हमारा लक्ष्य है। हर हाल के बजट में गांव की एक समस्या का समाधान कराना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें