फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अब नगर निगम सुबह-शाम लगवाएगा अलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम अब सुबह और शाम अलाव में लकड़ी डलवाएगा। पेड़ों की छंटाई के दौरान जो लकड़ियां एकत्र हुई हैं, उसका अलाव में इस्तेमाल होगा। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि अभी तक सिर्फ रात में अलाव लगाए जा रहे थे, लेकिन अब दिन में भी अलाव लगाने के आदेश दिए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन



साप्ताहिक बाजार हटवाया, जुर्माना वसूला
बरेली। सड़क के किनारे अवैध रूप से लग रहे साप्ताहिक बाजारों पर नगर निगम की टीम ने बृहस्पतिवार को कार्रवाई की। राजस्व निरीक्षक सच्चिदानंद सिंह के साथ टीम ने आलमगिरीगंज, बड़ा बाजार और कुतुबखाना में अभियान चलाया। टीम को देखकर फड़ और ठेले वाले दुकान समेट कर भागने लगे। कई लोगों को रोककर पकड़ा गया। इनसे 15,500 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। इससे पहले नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने अवैध साप्ताहिक बाजार और अतिक्रमण हटाने के लिए बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि अवैध रूप से साप्ताहिक बाजार नहीं लगना चाहिए। अगर लगती तो जिम्मेदारी तय होगी। ब्यूरो


संपत्ति कर की वसूली कम होने पर सीटीओ को नोटिस

बरेली। सीएम डैश बोर्ड की समीक्षा बैठक में नगर निगम की कर वसूली कम रही। डीएम रविंद्र कुमार ने मुख्य कर निर्धारण अधिकारी (सीटीओ) प्रदीप कुमार मिश्रा को नोटिस जारी किया है। नगर आयुक्त ने वसूली बढ़ाने के आदेश दिए हैं। इससे पहले एक बार सीटीओ का वेतन रोका गया था। अबकी उनसे बार कहा गया है कि अगर वसूली में सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें