फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nath Corridor : बरेली के आदिनाथ चौक पर अब नहीं बनेगा द्वार, तलाशी जा रही दूसरी जगह

Wed, 15 May 2024 09:57 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

नाथ कॉरिडोर सर्किट के तहत बरेली के प्रवेश मार्गों पर भव्य प्रवेश द्वार बनवाए जा रहे हैं। चार द्वार को निर्माण पूरा हो चुका है। वहीं आदिनाथ चौक के पास प्रस्तावित द्वार बनाने के लिए जमीन नहीं मिल पा रही है। 
विज्ञापन
आदिनाथ चौक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में नाथ कॉरिडोर के तहत आदिनाथ चौक के पास द्वार बनाने के लिए जमीन नहीं मिल पा रही है। बीडीए (बरेली विकास प्राधिकरण) अब द्वार बनाने के लिए दूसरी जगह तलाश रहा है। वहीं, जिले में चार अन्य जगह पर द्वार निर्माण का काम लगभग पूरा हो चुका है।

विज्ञापन


नाथ कॉरिडोर के तहत सातों नाथ मंदिरों को जोड़ा जाना है। मंदिरों तक जाने वाली सड़कों के चौड़ीकरण के साथ ही सुंदरीकरण भी किया जा रहा है। कॉरिडोर सर्किट के तहत शहर के प्रवेश मार्गों पर भव्य प्रवेश द्वार बनवाए जा रहे हैं। रामपुर रोड पर झुमका चौराहे के पास, बदायूं रोड, बीसलपुर रोड के साथ शाहजहांपुर रोड पर इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के पास द्वार का निर्माण हो रहा है।

डोहरा रोड और आदिनाथ चौराहे के पास भी द्वार का निर्माण प्रस्तावित है मगर अब आदिनाथ चौराहे पर निर्माण मुश्किल है। चौराहे पर बने डमरू ने ही अधिकांश जगह घेर ली है। ऐसे में यहां द्वार बनाने के लिए उचित जगह नहीं मिल पा रही है। बीडीए के अफसर अब दूसरी जगह द्वार बनाने के लिए जगह देख रहे हैं।

 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

यहां पर बनाया जा सकता है द्वार 
पीलीभीत बाईपास पर बैरियर टू के पास द्वार बनाने पर विचार किया जा रहा है। पीलीभीत से शहर में प्रवेश करते समय यह मुख्य द्वार होगा। इसके साथ ही यह पशुपतिनाथ मंदिर से सीधे जुड़ेगा। यहां से डेलापीर रोड होते हुए त्रिवटीनाथ मंदिर तक सीधे रास्ता जाता है। इससे यह नाथ कॉरिडोर से भी जुड़ जाएगा।

बीडीए अधिशासी अभियंता एपीएन सिंह ने बताया कि नाथ कॉरिडोर के तहत चार द्वारों पर काम चल रहा है, दो और भी प्रस्तावित हैं। आदिनाथ चौराहे पर निर्माण के लिए जगह नहीं बन पा रही है। उसके लिए अब दूसरी जगह तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें