मंगलवार की रात कुछ यूं दिखा चांद का नजारा।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। लॉक डाउन के दौरान वायु प्रदूषण में हैरतअंगेज ढंग से गिरावट आने से आसमान में सितारों के खूबसूरत नजारे भी होने लगे हैं। मंगलवार की रात लालिमा लिए सुपर मून को देखकर लोग हैरान रह गए।
विशेषज्ञों ने बताया कि मंगलवार रात सुपरमून और पिंकमून का अनूठा संयोग कई सालों बाद दिखाई दिया। दरअसल पूर्णिमा होने की वजह से चंद्रमा का रंग लालिमा लिए हुए था। यह 2020 का सबसे चमकदार और बड़ा फुलमून था। विशेषज्ञों के मुताबिक चंद्रमा जब पृथ्वी की कक्षा के नजदीक आता है तो उसका आकार बढ़ने के साथ वह काफी चमकदार भी हो जाता है। विशेषज्ञों ने बताया कि सुपरमून देर शाम से ही दिखने लगा लेकिन भारतीय समयानुसार यह सुबह 8.05 बजे पूर्णाकार लेगा। यह एक खगोलीय घटना है। सुपरमून इस महीने पृथ्वी से लगभग 356000 किमी दूर बताया जा रहा है। आमतौर पर चांद और पृथ्वी के बीच दूरी 384400 किमी है।