फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट फोन भी बताएगा रोजे का वक्त 

Thu, 10 May 2018 01:27 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
माहे रमजान में अब स्मार्ट फोन भी रोजे का वक्त बताएगा। इसमें इफ्तार और सहरी के वक्त के अलावा रमजान मुबारक के संबंध में अन्य जानकारियां भी मिलेंगी। इससे खास तौर से मुसाफिरों को काफी मदद मिलेगी। इस बार फोन ने रमजान की जानकारी को बहुत आसान कर दिया है। इसमें ऐप के जरिए वक्त जानने के अलावा कुरान शरीफ पढ़ने, नमाज का वक्त जानने, किबला का नक्शा, रमजान शरीफ की दुआएं, अल्लाह पाक के 99 नाम, कलमा शरीफ, रमजान का कैलेंडर और रमजान की मुबारकबाद के कार्ड उपलब्ध रहेंगे। हज सेवा समिति के पम्मी खां वारसी ने बताया कि रमजान के लिए कई कंपनियों ने एप बनाएं हैं। इसे डाउनलोड करके इन अप्लीकेशन से जानकारी ली जा सकती है। इसमें देश भर के किसी भी प्रांत या शहर में रोजे का वक्त मालूम किया जा सकता है। विदेश के रोजा टाइम भी देखे जा सकते हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें